फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाबी विषय का सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की मांग

Mon, 24 Mar 2025 12:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाबी अध्यापक अते भाषा प्रचार प्रसार सोसाइटी हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से कई मांगों के संबंध में मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य प्रधान डॉ. हरजीत सिंह गिल की अगुवाई में पानीपत जिला उपाध्यक्ष बीजेपी नेता तेजवीर सिंह बिट्टू वड़ैच के सहयोग से हुई। सोसाइटी के राज्य महासचिव सुनील गोयल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में वार्षिक सत्र 2025-26 से 9वीं और 12वीं कक्षा में पंजाबी विषय का सीबीएसई वाला पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की। इसके अलावा प्राथमिक अध्यापकों की पंजाबी अध्यापक के पद पर प्रमोशन लिस्ट जारी करने के साथ-साथ अन्य मांगों पर बात की। शिक्षा मंत्री ने सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल की मांगों को सुनने के बाद निदेशक सेकेंडरी शिक्षा व अध्यक्ष विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से बात कर मांगों को पूरा कराने आश्वासन दिया। इस मौके पर पानीपत सिख यूथ फेडरेशन के पानीपत जिला प्रधान, सोसाइटी के राज्य महासचिव सुनील गोयल, भूपिंदर सिंह, परविंदर सिंह, अंबाला से जिला प्रधान दर्शन सिंह, पंचकूला से बलविंदर सिंह सहित अन्य पंजाबी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें