चंडीगढ़। चंडीगढ़ टेनामेंट्स कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने मकानों के मालिकाना हक को लेकर चीफ सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने टेनामेंट्स कॉलोनी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए लंबे समय से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में संस्था के चेयरमैन दीपक शर्मा, अध्यक्ष अनिल दुबे, पूर्व मेयर अरुण सूद, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह व रामलाल तथा सचिव सतपाल, ललित और रवि कुमार शामिल रहे।