फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेली वेज कर्मचारियों के लिए छठा-सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारियों एवं कामगारों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने डेली वेज कर्मचारियों के लिए छठा और सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को चीफ इंजीनियर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में गठित कमेटी द्वारा तैयार एजेंडे को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन सुरमुख सिंह के नेतृत्व में चीफ इंजीनियर सीबी. ओझा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डेली वेज कर्मचारियों के लिए छठा और सातवां वेतन आयोग लागू करने के लिए पहले ही एक कमेटी गठित की जा चुकी है और उसका बैठक में एजेंडा तैयार किया गया है। अब इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।
सुरमुख सिंह ने बताया कि चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह तक एजेंडा तैयार कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान कमेटी ने इंजीनियरिंग विंग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुरक्षित नीति बनाए जाने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में सुरमुख सिंह, राजा राम, सरवन सिंह, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, राम सिंह, जगमोहन सिंह, रविंदर बिंदू, सुरिंदर शर्मा और याद राम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमेटी के चेयरमैन सुरमुख सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें