फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई एएमसीसी में नर्सिंग स्टाफ को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर (एएमसीसी) में तैनात नर्सिंग स्टाफ के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। एसोसिएशन ने पीजीआई निदेशक को पत्र भेजकर मामले में जल्द कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन

एएमसीसी में नर्सिंग स्टाफ के लिए अलग ड्यूटी रूम, चेंजिंग रूम और पुरुष व महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय जैसी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। इससे कर्मचारियों को काम के दौरान परेशानी के साथ सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (एएनएस) और डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (डीएनएस) के लिए भी अलग कार्यालय नहीं हैं।
एसोसिएशन का कहना है कि इन अधिकारियों के पास अपने काम के लिए उचित जगह न होने से कर्मचारियों की निगरानी, रिकॉर्ड संभालने और रोजमर्रा के प्रशासनिक काम प्रभावित होते हैं। पत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और स्वास्थ्य मंत्रालय की सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का भी हवाला दिया गया है। एसोसिएशन ने मांग की है कि नर्सिंग स्टाफ के लिए जरूरी कमरे और कार्यालय जल्द उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें