चंडीगढ़। मनोनीत पार्षद धर्मिंदर सिंह सैनी ने गांव दड़वा की मूलभूत समस्याओं के समाधान में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि 27 मई को प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर पेयजल, ट्रैफिक, सुरक्षा, पार्क, कम्युनिटी सेंटर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाओं की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
सैनी ने कहा कि गांव में बार-बार ट्यूबवेल खराब होने और गिरते भूजल स्तर के कारण पेयजल संकट बना हुआ है। रेलवे स्टेशन से दड़वा जाने वाली सड़क संकरी होने से अक्सर जाम लगता है, जिसके स्थायी समाधान की जरूरत है। उन्होंने गांव दरिया पुलिस पोस्ट में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। साथ ही बढ़ती आबादी को देखते हुए पार्क, कम्युनिटी सेंटर और खेल सुविधाओं का जल्द विकास कराने की अपील की।