प्रिमियम साइकिल की कमी है। लोगों को प्रिमियम साइकिलें कम समय में कब तक मिल पाएंगी, इस बारे में कुछ भी कह पाना अभी मुश्किल है। बाजार में जब मर्सिडीज की डिलीवरी के बारे में बात की गई तो पता चला कि स्टॉक रहने पर उसी दिन डिलीवरी कर दी जाती है। स्टॉक नहीं होने की स्थिति पर कंपनी एक महीने के भीतर डिलीवरी करवा देती है।
साइकिल चलाने वाले 50 फीसदी बढ़े
चंडीगढ़ में साइकिल चलाने वालों का पहले से ही क्रेज था लेकिन लॉकडाउन के बाद से इसमें जबरदस्त इजाफा हुआ है। साइक्लिंग करने वालों में 50 फीसदी इजाफा हुआ है। साइकिल स्टोर के मालिकों ने बताया कि पहले एक महीने में 50 साइकिल बेचते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से अब डेढ़ से दो सौ साइकिल बेच रहे हैं।
यह भी देखने में आया है कि पहले परिवार का एक सदस्य साइकिल खरीदता था, लेकिन अब लोग अपनी पत्नी के साथ बच्चों के लिए भी साइकिल खरीद रहे हैं। साथ में राइडिंग कर रहे हैं और खूबसूरत पलों व प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं।
दरअसल, ट्राइसिटी के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत हैं। कोरोना से पहले आए दिन मैराथन, साइक्लिंग व अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटीज होती रहती थीं। इसमें लोग भारी संख्या में भाग लेते थे। जिम में भी लोग खूब जाते थे। लेकिन लॉकडाउन में अचानक से सब कुछ बंद होने से यह समस्या आ गई कि लोग जाएं तो कहां जाएं। ऐसे में उनके सामने साइकिल का ही विकल्प बचता था और लोगों ने साइकिल की सवारी का आनंद उठाना शुरू कर दिया।
साइकिल की सवारी ऐसी है कि इस पर जो बैठता है, उसका उतरने का मन नहीं करता। साइकिल रोमांच के साथ व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक तौर पर मजबूत करता है। सबसे अहम बात यह है कि साइकिल के लिए चंडीगढ़ सबसे मुफीद जगह है। इतने सुंदर साइकिल ट्रैक शायद ही भारत के किसी दूसरे शहर में मिलें इसलिए लोगों ने साइकिल को ही मजबूत विकल्प के तौर पर चुना है।
कोरोना में सबसे सेफ है साइक्लिंग
कोरोना से बचाव के लिए दो सबसे चीजें जरूरी हैं। शरीर की इम्युनिटी और सोशल डिस्टेंसिंग। साइक्लिंग से बॉडी फिट रहती है और इम्युनिटी मजबूत होती है। साथ ही साइक्लिंग करने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है इसलिए लोग साइक्लिंग को पसंद कर रहे हैं।
साइक्लिंग करने वालों में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रिमियम साइकिल खरीदने के लिए आपको अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले लोग साइकिल खरीदकर रख लेते थे लेकिन अब लोग चलाते हैं। गायत्री, मालिक, फिरकी साइकिल