फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की जीत में बहुत अहम है 'बुलेट रानी' का रोल

Wed, 11 Feb 2015 09:21 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न मंगलवार को चंडीगढ़ में भी जमकर मनाया गया। इसका एक कारण भी था पार्टी के यहां के वर्करों ने दिल्ली में खूब मेहनत की थी।
विज्ञापन


दिल्ली की जीत में चंडीगढ़ की बुलेट रानी की भूमिका की तो खूब चर्चा है। ये बुलेट रानी हैं अभिनेत्री गुल पनाग। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की पूरी कम्युनिकेशन स्ट्रेर्ट्जी संभाली थी।

आप का स्टाइल
गुलपनाग ने मंगलवार को फोन पर दिल्ली जीत की गाथा साझा की। उन्होंने वहां दिल्ली डायलॉग कैंपन में मुख्य भूमिका निभाई। यह कैंपेन पिछले साल सितंबर में शुरू किया गया था। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी ने पूरी दिल्ली में 400 से ज्यादा पब्लिक मीटिंग की। महिलाओं की समस्याओं को नोट किया। बाद में उन समस्याओं का हल लेकर पब्लिक के बीच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन बुलेट रैली

गुल पनाग ने दिल्ली में आधा दर्जन बुलेट रैलियों का नेतृत्व किया। एक बार तो सिर्फ महिलाओं की एक रैली निकाली गई। इनका अच्छा रिस्पांस मिला।

अनुभव काम आया
गुल के अनुसार आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में जितना काम किया, उससे ज्यादा संभव भी नहीं था। इससे एक लाख वोट मिले। लोगों को जोड़ने का अनुभव मिला। चंडीगढ़ चुनाव से जो सीखा वह दिल्ली में काम आया।

गुटबाजी से इंकार
गुल पनाग ने इस बात से इंकार किया कि चंडीगढ़ में पार्टी में फूट है। उन्होंने कहा कि फूट होती तो एक लाख वोट नहीं मिलते। मिशन विस्तार को जल्द पूरा किया जाएगा।

गुल पनाग ने बताए जीत के फैक्टर
आप ने सिर्फ इश्यू बेस्ड कैम्पेनिंग की।
हर बूथ पर समर्पित वालंटियर।
जनसंपर्क के लिए युवा वालंटियर की टीम।
चंडीगढ़ चुनाव में जो सीखा उसका इस्तेमाल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें