चंडीगढ़। देहरादून में महिला अंडर 15 वनडे टूर्नामेंट खेला जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने चंडीगढ़ की टीम को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की पूरी टीम मात्र 96 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान तनवी (36) रनों के साथ टॉप स्कोरर रहीं। जवाब में दिल्ली ने 24 वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पार कर लिया।