फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी तारा से कई राज खुलवाएगी सीबीआई

Thu, 19 Feb 2015 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारोपी आतंकी जगतार सिंह तारा से दिल्ली सीबीआई क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम जल्द ही पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई कभी भी उसकी कस्टडी के लिए अपील कर सकती है। इसके बाद बुड़ैल जेल में ही केस सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन


2004 में आतंकी जगतार सिंह तारा परमजीत सिंह भ्यौरा, जगतार सिंह हवारा और हत्या के मामले में आरोपी एक अन्य कैदी देवी सुरंग खोदकर फरार हो गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जगतार सिंह हवारा और परमजीत सिंह भ्यौरा को गिरफ्तार कर लिया था।

दोनों को पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या के मामले में उम्रकैद हो चुकी है। वहीं जेल ब्रेक केस में दोनों के खिलाफ अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं, जगतार सिंह तारा और देवी नेपाल से होकर पाकिस्तान चले गए। इसके बाद तारा पाकिस्तान से थाईलैंड चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारा पर रखी जा रही कड़ी नजर

बुडै़ल जेल प्रशासन आतंकी जगतार सिंह तारा पर कड़ी नजर रख रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। उसे बीस चक्की बैरक में रखा गया है। वहां 24 घंटे उस पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए ड्यूटी बदल-बदलकर एक वार्डन तैनात रहेगा।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी उस पर नजर रखी जा रही है। उसे बम ब्लास्ट और जेल ब्रेक में शामिल अन्य आरोपियों से दूर रखा गया है। उसे अन्य कैदियों से भी दूर रखा गया है। वहीं बीस चक्की बैरक में आतंकी आसिफ अली समेत तीन कैदी शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें