फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाउसिंग बोर्ड के सीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-41ए के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात कर फ्लैट निवासियों की लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान सीईओ ने बताया कि एमआईजी फ्लैटों की आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें जारी हैं और जल्द ही एलआईजी फ्लैट निवासियों की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ के आश्वासन का स्वागत करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के महासचिव ओम प्रकाश भगत, उपाध्यक्ष अमन कुमार और कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें