फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंडियों में बारदाना पहुंचने में देरी, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडियों में बारदाना पहुंचने में देरी, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

मेरा फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का सोमवार सायं तक सत्यापन करने के दिए निर्देश

जे फार्म कटने के 72 घंटे के भीतर किया जाएगा फसल भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंधन नहीं करने और मंडियों में देरी से बारदाना पहुंचाने के मामले को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों और उपायुक्तों को जमकर फटकार लगाई। मंडियों में पुख्ता प्रबंध करने के सख्त आदेशों के साथ मुख्य सचिव ने अधिकारियों को लापरवाही पर कड़ी चेतावनी भी दी। मुख्य सचिव के पास रिपोर्ट आई थी कि मंडियों में गेहूं की आवक तेज रही है और बारिश के चलते फसल को बचाने के पुख्ता प्रबंध नहीं है। इसके अलावा, बारदाना नहीं मिलने से उठान धीमी चल रही है। टीवीएसएन प्रसाद रविवार को यहां खरीद सीजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और जिला उपायुक्तों की बैठक ले रहे थे। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों से बारदाना समेत अन्य आवश्यक चीजों के बारे में पूछताछ की और जहां थोड़ी-बहुत कमी पाई गई वहां पर जल्द से जल्द उसको पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान सोमवार शाम तक वेरीफिकेशन करें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसानों की फसल बिक्री और जे-फार्म कटने के 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए। मुख्य सचिव ने अनाज मंडियों में फसलों का समय पर उठान और किसानों को हर सुविधा मुहैया करवाने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत वाल्गद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, भारतीय खाद्य निगम की रीजनल मैनेजर शरणदीप कौर बराड़, कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशक मुकुल कुमार उपस्थित थे। इनके अलावा कई प्रशासनिक सचिव तथा सभी जिलों के उपायुक्त एवं खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


बाक्स
किसान सीधे साइलो में भी ले जा सकते हैं फसल
मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सायलो को भी खरीद केंद्र बनाया गया है जहां पर किसान सीधा अपनी फसल बेचने के लिए ले जा सकता है। इसके अलावा, प्रदेशभर में गेहूं खरीद के लिए 417 मंडियां व खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही 107 मंडियों में सरसों, 11 में चना और 25 मंडियों में जौ की खरीद हो रही है।
विज्ञापन


गेहूं की बंपर होगी आवक, मंडियों का दौरा करें सचिव
मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने उपायुक्तों से अपने-अपने जिला में मंडियों की व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए कहा कि जहां पर भी कोई समस्या आती है तो अपने मंडलायुक्तों तथा स्पेशल नियुक्त किये गए प्रशासनिक सचिवों से मार्गदर्शन लेकर जल्द से जल्द समाधान का प्रयास करें। उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को भी समय-समय पर अपने अधीन मंडियों की विजिट करने के भी निर्देश दिए।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें