चंडीगढ़। सेक्टर-38सी निवासी राज कुमार परुति को मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने खुद को इंटीरियर डिजाइनर के जरिये फर्जी फर्म बनाकर करीब 4.68 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर सेक्टर-39 थाने में सुमित सिंह सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुमित सिंह निवासी फेज-10 मोहाली ने खुद को फर्म ‘एसके इंटीरियर्स’ के तहत इंटीरियर डिजाइनर के रूप में गलत तरीके से पेश किया और उससे 4.68 लाख रुपये की पेमेंट करवा ली।