फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्रम विभाग में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, आवेदन अस्वीकृत होने पर एसएमएस से बताई जाएंगी कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के श्रम विभाग में फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने और पारदर्शिता के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब श्रमिकों के आवेदन अस्वीकृत होने पर संबंधित श्रमिक के पास भेजे जाने वाले एसएमएस में कारण भी बताया जाएगा। श्रमिकों को यह भी सूचित किया जाएगा कि दस्तावेज में किसी प्रकार की कमी है या कोई जानकारी अधूरी है। इसका लाभ ये होगा कि कोई भी दलाल या बिचौलिया श्रमिकों को बहकाकर उनके साथ ठगी नहीं कर सकेगा। न ही श्रमिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इससे पहले, श्रमिक के पास केवल आवेदन रद्द होने का संदेश जाता था।
विज्ञापन

नई प्रणाली के अनुसार, साथ ही आपत्ति उठाए जाने के 7वें और 14वें दिन आवेदकों को लंबित आपत्ति और समय पर प्रतिक्रिया की आवश्यकता को याद दिलाने के लिए एक एसएमएस भेजा जाएगा और अंतिम बार याद दिलाने के लिए 21वें दिन एसएमएस भेजा जाएगा, जिसमें आवेदन के स्वतः अस्वीकृति से बचने के कारणों पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, कोई भी श्रमिक लिंक पर आसानी से उत्तर दे सकता है। श्रम के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड और हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों को दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नई प्रणाली लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें