भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा विनिर्माण में नहीं उभरा पंजाब
रक्षा सचिव के अनुसार पंजाब सशस्त्र बलों के बुनियादी ढांचे और वेटरन दिग्गजों का बड़ा केंद्र है मगर अभी तक एक प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में नहीं उभर पाया है। दक्षिणी राज्यों में हैदराबाद, बंगलूरू व कोयंबटूर एक मजबूत रक्षा क्लस्टर के रूप में स्थापित हुए हैं जबकि उत्तरी भारत का औद्योगिक आधार इस क्षेत्र में थोड़ा पीछे है। अब पंजाब इस रक्षा घटक विनिर्माण के लिए लक्षित प्रशिक्षण क्लस्टर स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है और यह एक सराहनीय पहल है।
भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आरएंडडी संस्थानों से जुड़ने की सलाह
रक्षा सचिव ने पंजाब को डिफेंस इको सिस्टम नेटवर्क बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लुधियाना, जालंधर और अमृतसर ऐसे क्षेत्र हैं जहां एमएसएमई, डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और निजी फर्मा का एक विकसित नेटवर्क बनाया जा सकता है, जिसे चंडीगढ़ में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) संस्थानों से जोड़ा जाना चाहिए। पंजाब के ऑटो कंपोनेंट और मशीन टूल क्षेत्र आसानी से सटीक रक्षा घटक विनिर्माण की ओर रुख कर सकते हैं।