फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दीप्रवा लकड़ा ने वित्त सचिव की संभाली कुर्सी, परिवहन सचिव का भी मिला जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 2005 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस दीप्रवा लकड़ा ने बुधवार को यूटी प्रशासन में वित्त सचिव की कुर्सी संभाल ली है। उनकी जॉइनिंग के बाद कई विभागों में फेरबदल किया गया है। लकड़ा को कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस विजय नामदेवराव जड़े के जाने के बाद से 19 जून से यह पद खाली था। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा की तरफ से जारी आदेश के अनुसार आईएएस लकड़ा को वित्त सचिव के अलावा एस्टेट सचिव, ट्रेजरी-अकाउंट्स, लोकल फंड ऑडिट के सचिव, योजना सचिव, सांख्यिकी सचिव, परिवहन सचिव, श्रम और रोजगार सचिव के साथ चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का पद भी सौंपा गया है। इसके अलावा गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ को उनके अन्य कार्यभार से अलावा को पर्यटन सचिव का पद सौंपा गया है। वहीं, हरगुनजीत कौर उद्योग सचिव, विशेष सचिव वित्त, विशेष सचिव इंजीनियरिंग, ट्रेजरी-अकाउंट्स की निदेशक और योजना व सांख्यिकी के साथ लोकल फंड ऑडिट विभाग की निदेशक बनी रहेंगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर को लकड़ा के वित्त सचिव के नाम पर मुहर लगाई थी। वह पंजाब में वित्त सचिव के अलावा पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। यूटी प्रशासन में विशेष वित्त सचिव का कार्यभार देख रहीं पंजाब कैडर की आईएएस हरगुनजीत कौर का कार्यकाल 14 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। यूटी प्रशासन के आग्रह पर पंजाब सरकार ने हरगुनजीत कौर के कार्यकाल को एक साल के लिए एक्सटेंशन दे दी है लेकिन केंद्र ने अभी हरी झंडी नहीं दी है। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले केंद्र सरकार से आदेश आने का यूटी प्रशासन को इंतजार है। इससे पहले नगर निगम की पूर्व आयुक्त आनिंदिता मित्रा के मामले में भी प्रशासन ने 3 महीने का एक्सटेंशन मांगा था लेकिन केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन के आदेश तब जारी किए जब मित्रा पंजाब वापस लौट चुकी थीं इसलिए उन्होंने यूटी में दोबारा जॉइन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें