फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 15 जुलाई से सांसद हुड्डा और 20 अगस्त से पूर्व सीएम और उदयभान निकालेंगे रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के पदयात्रा के एलान के बाद कांग्रेस में ही यात्रा की होड़ लग गई है। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा 15 जुलाई से प्रदेश में पद और रथ यात्रा पर निकलेंगे। इसके बाद 20 अगस्त के बाद रथ पर सवार होकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सभी 90 विधानसभा हलकों में दस्तक देंगे। इन तीनों की यात्राएं अलग-अलग होंगी और यात्राओं को लेकर रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। एक दिन में दो विधानसभा को कवर करने की तैयारी है।
विज्ञापन

वीरवार को यहां पार्टी के कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पूर्व सीएम हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रथ यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों ही यात्राओं को लेकर जल्द ही कार्यक्रम साझा किया जाएगा, फिलहाल रूट प्लान तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, कुमारी सैलजा की पदयात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर उदयभान ने कहा कि, अच्छी बात है, सभी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। क्या यात्रा के लिए सैलजा को पार्टी ने मंजूरी दी है, के सवाल पर कहा कि वह पार्टी के लिए काम कर रही हैं, अगर कोई पार्टी विरोधी काम करेगा तो देखेंगे।


हुड्डा के साथ नजर आए बीरेंद्र सिंह, पढ़ाया संगठित होने का पाठ
खास बात ये है कि बैठक में पूर्व सीएम हुड्डा के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए बीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बीरेंद्र सिंह पहले सबसे पीछे तीसरी लाइन में जाकर बैठ गए थे, लेकिन हुड्डा ने उनको आगे बुलाया और अपने साथ बैठाया। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को संगठित होने का पाठ पढ़ाया। हुड्डा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह हमारे मार्गदर्शक मंडल में हैं। इसके जवाब में पूर्व मत्री ने कहा कि वह ये बात मार्गदर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि तुर्जुबेकार नेता के तौर पर कह रहे हैं कि प्रदेश में 70 फीसदी लोग भाजपा के खिलाफ हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हरियाणा को राजनीतिक और सामाजिक तौर पर बिलकुल नहीं समझ सकी, बल्कि हमेशा धर्मांधता और जात-पात की राजनीति की। दस साल में तमाम तरीके के भ्रष्टाचारों को अंजाम देने वाली बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन करके राजनीतिक भ्रष्टाचार को भी अंजाम दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस संगठित, कोई गुटबाजी नहीं : हुड्डा
गुटबाजी के सवाल पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। बीरेंद्र सिंह के साथ आने के सवाल पर कहा कि हमारा पहले भी कोई मनमुटाव नहीं था, मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं। वहीं, इनेलो बसपा के गठबंधन के सवाल पर कहा कि ये वोट काटू दल हैं। सभी को पता है कि मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है और मतदाता बहुत समझदार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें