फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के साथ हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार आ रही : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बायतु (बाड़मेर) से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उनके साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। दीपेंद्र पिछले कई दिनों से राजस्थान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दौरा करके प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बायतु का फैसला केवल राजस्थान का नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य पर बड़ा असर डालेगा। दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इसका हिसाब-किताब इसी चुनाव में राजस्थान की जनता बराबर कर देगी। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान से भी भाजपा के सफाए की खबर आ चुकी है। इतना ही नहीं, हरियाणा से भी एडवांस खबर आ रही है कि भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस सरकार आ रही है। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें