फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की सजावट बदलना चाहते हैं, यहां पर मिलेगा बहुत कुछ नया

Sat, 22 Oct 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घर की साज सज्जा से जुड़ी एग्जीबिशन
विज्ञापन
अगर आप अपने घर की साज-सज्जा में बदलाव करना चाहते हैं तो इस जगह पर आपको बहुत कुछ नया मिलेगा। घर में हुए पेंट के कलर से मैच करती सजावट चाहते हैं तो चीजों के लिए डेकोर फेस्टा प्रदर्शनी में आएं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का आयोजन सेक्टर 28 स्थित हिमाचल भवन में किया गया है जिसमें घर के हर कोने की सजावट का सामान उपलब्ध है। यह प्रदर्शनी एकता पहल ने आयोजित की है जो कि पेशे से मेडिकल फर्म से तालुक रखती है लेकिन अपनी रूचि को जिंदा रखने  रखने के लिए  के लिए इस प्रदर्शनी को आयोजित किया है।

यह प्रदर्शनी 23  अक्तूबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में ग्लासवेयर, सेंटर पीसेज आदि के साथ ही कई अन्य आइटम जैसे मिररर्स, लैंपस, कैंडलबार्स आदि की भी बड़ी वैरायटी प्रस्तुत की गई है। ये सभी सदर्न यूरोप की बिंदास जिंदगी से प्रेरित हैं और इसमें कई शानदार कलर्स शामिल हैं जैसे कि रेड, ब्लू, स्मोकी व्हाइट, यैलो, सी ग्रीन, रॉयल ब्लू शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर एकता पहल ने बताया कि मैं हमेशा से ही डिजाइन से आकर्षित हुई हूं और विशेषकर जो कि होम डेकोर से संबंधित होते हैं। इटली, स्पेन, ग्रीस, मोरक्को जैसे देशों का दौरा करने के दौरान मैंने वही पर ही सेरामिक्स, ग्लासवेयर, मिररर्स, हाथ की कारीगरी की ड्राइंग्स को भी तैयार किया। वहीं घरों के विभिन्न हिस्सों में सजी चीजों का भी खाका खींचा।  मैं अपने काम के साथ सांस लेती हूं और मुझे उम्मीद हैं मैं सही भावों को प्रस्तुत करने में सफल रही हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें