फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की इंपोर्समेंट विंग कमेटी के बैठक में लिया गया निर्णय, शहर में डंप वाहनों को हटवाएगा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम पार्षद कंवरजीत राणा की अध्यक्षता में सोमवार को इंफोर्समेंट विंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि शहर में डंप किए गए वाहनों को हटाया जाए। वहीं, अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए। कंवरजीत राणा ने कहा कि शहर की पार्किंग, वेंडिंग जोन व अन्य स्थानों में गाड़ियां डंप करके रखी गई हैं। इन गाड़ियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। स्टोर में पड़े कबाड़ की नीलामी कर खाली कराया जाए। वेंडिंग जोन का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए और अनधिकृत रूप से वेंडरों को हटाया जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए इंफोर्समेंट विंग विशेष अभियान चलाए। पूरे शहर में बिकने वाली फल व सब्जी की रेहड़ियों का औचक निरीक्षण कर दाम देखे जाएं। इस मौके पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद महेश इंदर सिंह, इंस्पेक्टर डीपी सिंह, सुनील दत्त व एक्सईएन धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें