फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत मामले में फैसला आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जनवरी 2017 में पांच हजार रुपये रिश्वत के साथ पकड़े गए हेड कांस्टेबल के खिलाफ सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में अदालत 8 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों की गवाहियां बंद कर फैसले के लिए तारीख दे दी है। आरोपी हेड कांस्टेबल राजकुमार सेक्टर-31 थाने में तैनात था। इस मामले में शिकायतकर्ता भी बयानों से मुकर चुका है।
विज्ञापन

इस मामले में रामदरबार निवासी अनिल ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि 23 दिसंबर 2016 को उसका अखिलेश और विकास के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। वह और उसका दोस्त अविनाश बीच बचाव करने लगे। मारपीट की सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाने का हेड कांस्टेबल राजकुमार मौके पर पहुंचा और चारों को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गया। अनिल ने बताया कि वहां हेड कांस्टेबल राजकुमार चारों पर मामला दर्ज करने की धमकी देने लगा। इससे बचने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। मामला तय होने पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें