ईडी के सहायक निदेशक व उसके भाइयों की जमानत पर बहस, फैसला आज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। धन शोधन से जुड़े मामले में ढाई करोड़ की रिश्वत लेेने के आरोपी शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को फिर सुनवाई हुई। आरोपी पक्ष ने सीबीआई अदालत के सामने कुछ दस्तावेज पेश किए, जिसके बाद दोनों पक्षों ने दलीलें दीं लेकिन अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। वहीं, विशालदीप के भाई नीरज और विकासदीप की याचिका पर भी सुनवाई। अदालत इनकी जमानत पर फैसला आज सुनाएगी। इस दौरान नीरज और विकासदीप के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है लेकिन जांच टीम ने तर्क दिया कि उनके पास आरोपियों के खिलाफ रिश्वत के पुख्ता सुबूत है और इनसे कुल 1.10 करोड़ भी बरामद किए गए हैं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।