फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: शादी से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Sat, 22 Jan 2022 11:17 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां (होशियारपुर) 

सार

तीनों लोग एक इनोवा गाड़ी में सवार होकर मुकेरियां के गांव फत्तूवाल में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर गांव नौशहरा बंदा सिंह जिला पठानकोट को लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में कार क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के मुकेरियां में शनिवार शाम को शादी समारोह से लौटते वक्त सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


तीनों लोग एक इनोवा गाड़ी में सवार होकर मुकेरियां के गांव फत्तूवाल में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर गांव नौशहरा बंदा सिंह जिला पठानकोट को लौट रहे थे। गांव मानसर के नजदीक तेज रफ्तार कार का संतुलन खो जाने से गाड़ी हाईवे पर लगी रेलिंग के साथ इतने जोर से टकराई कि रेलिंग में लगा लोहे के गार्डर के आागे के हिस्से को चीरता हुआ घुसा और गाड़ी के पिछले हिस्से से बाहर निकल आया। 

इस भयानक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर नशे की हालत में दिखाई दे रहा था व गाड़ी में सवार लोगों को जख्मी हालत में तड़पते हुए गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान राजविंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह, जशनप्रीत सिंह पुत्र नायक कमलजीत सिंह और जशनप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह के तौर पर हुई है, जबकि घायल महिला भूपिंदर कौर पत्नी राजविंदर सिंह बताई गई है। सभी गांव नौशहरा नाल बंदा जिला पठानकोट के निवासी थे। मुकेरिया में पीड़ित महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें