फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी तरह से झुलसी गर्भवती विवाहिता की मौत

Sat, 04 Oct 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के मामले में जलाई गई डेढ़ माह से गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला 90 प्रतिशत झुलस गई थी, जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना शुक्रवार 19 सितंबर की है।

कुरुक्षेत्र मसिता हाउस निवासी तेजपाल सिंह ने शिकायत में बताया था कि उसकी पुत्री टोनी रानी (24) की शादी इसी साल जून में बुड़ैल निवासी अमनदीप सिंह से हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही पति सहित सभी ससुराल वाले दहेज के लिए टोनी को तंग करने लगे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने।

तेजपाल ने बताया कि घटना से पहले टोनी का फोन आया था कि ससुराल वाले उसको मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके बाद जब वह चंडीगढ़ आ रहे थे कि तभी एक रिश्तेदार का फोन आया कि टोनी को ससुराल वालों ने जला दिया है। इसके बाद वह पीजीआई पहुंचे, जहां वह गंभीर हालत में भर्ती थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसकी बेटी से 10 लाख रुपये की मांग भी की थी। घटना में टोनी करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल कराया गया था और अब उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


वहीं यह भी बताया गया है कि टोनी डेढ़ माह से गर्भवती थी। कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। उस दौरान पुलिस ने पति अमनदीप, सास कांता, ससुर ईश्वर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें