फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से आठवीं मौत, ट्राइसिटी में मिले 21 नए संक्रमित

Sat, 11 Jul 2020 11:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को ट्राइसिटी में कोरोना पीड़ित एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि 21 नए संक्रमित मिले। इनमें चंडीगढ़ के 13, मोहाली के चार और पंचकूला के चार मरीज शामिल हैं। नए मरीजों में एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है। वहीं, मृतक की पहचान सेक्टर-52 निवासी 40 वर्षीय मरीज के रूप मेें हुई है।

विज्ञापन


यह मरीज क्रॉनिक लीवर डिजीज से ग्रस्त था। उसे गंभीर स्थिति में जीएमएसएच-16 में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोरोना के लक्षण होने पर मौत के बाद जब टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह चंडीगढ़ में कोरोना से आठवीं मौत है। इससे पहले 7 जुलाई को एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई थी।

शनिवार को चंडीगढ़ में मिले पॉजिटिव मिले मरीजों में सेक्टर-44 के एक ही परिवार के 17 व 13 साल के दो किशोर जबकि 38 वर्ष का पुरुष और 44 साल की महिला शामिल हैं। सेक्टर-52 में 26 वर्षीय युवती, सेक्टर-37 में 47 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमित पुरुष के परिवार के तीन सदस्यों के सैंपल ले लिए गए हैं। वहीं पीजीआई में 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पीजीआई में कार्यरत है और उसके परिवार में कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिल चुका है।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-52 में 40 साल के पुरुष में मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। सेक्टर-50 में 59 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उसके परिवार के दो सदस्य एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं। सेक्टर-32 में 42 और 40 साल की दो महिलाओं के साथ 41 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के दो सदस्यों का नमूना लिया गया है।

सेक्टर-35 में 46 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके परिवार के 13 सदस्य एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें धनास का एक पुरुष और सेक्टर 50 के एक ही परिवार की 9 माह की बच्ची, दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

विज्ञापन

मोहाली: 24 घंटे में 15 ने जीती कोरोना से जंग, चार हुए शिकार

मोहाली में 24 घंटे में कोरोना के चार नए केस सामने आए हैं। इनमें तीन खरड़ और एक जीरकपुर का रहने वाला है।  जबकि 15 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। इसमें मीट प्लांट डेराबस्सी और गांव बेहड़ा के लोग शामिल हैं। सभी तंदरुस्त होकर लौटे लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने हिदायत दी है कि वह 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहें। किसी से न मिलें और अपने घर में ही रहें।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 366 मामले आ चुके हैं। इनमें से 271 लोग तंदरुस्त हो चुके हैं। जबकि 88 लोग एक्टिव हैं। वहीं, सात लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। शनिवार को पीर मुच्छला निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसी तरह खरड़ के शिवालिक होम्स में 58 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है। इनके अलावा घंडुआं ब्लॉक के गांव दुबली में 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। 

वहीं, 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इनमें दो 46 और 58 साल के व्यक्ति डेराबस्सी के गांव बेहड़ा में मीट प्लांट से हैं। वहीं गांव मजात के 52 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। जबकि अन्य 12 केस डेराबस्सी के गांव बेहड़ा के हैं। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं। सभी को ज्ञान सागर अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर भेज दिया गया है। 

पंचकूला: सीआरपीएफ जवान समेत चार कोरोना संक्रमित
पंचकूला में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सीआरपीएफ जवान समेत चार नए मामले सामने आए हैं। पांचवां एक अन्य केस जीरकपुर से आया है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आए। इसमें कालका की एक 19 वर्षीय युवती, एक 35 वर्षीय व्यक्ति, मनसा देवी कांपलेक्स से 43 वर्षीय व्यक्ति और सीआरपीएफ पिंजौर का एक जवान संक्रमित मिला है। 

सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जीरकपुर से एक 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभाग की तरफ से इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कांट्रेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। जो भी लोग इनके संपर्क में आए, उनकी भी लिस्ट तैयार की जा रही है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में बदला जा रहा है। पंचकूला में अब तक 141 केस सामने आ चुके हैं। वहीं बाहर के 60 केस आए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें