फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में तीन युवकों ने एक 16 वर्षीय किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बड़माजरा निवासी शुभम उर्फ बिल्ला समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बबलू ने बताया कि वह सेक्टर-56 में परिवार समेत रहते हैं। वह और उनका छोटा भाई राजकुमार मोहाली के बलौंगी में डेंटर पेंटर का काम करते हैं। मंगलवार रात को राजकुमार पार्क घूमने चला गया, जबकि वह खुद मार्केट में किसी काम से गया था। बबलू का आरोप है कि घर वापस लौटते वक्त सेक्टर-56 स्थित मकान नंबर 3082 के पास पहुंचा तो शुभम उर्फ बिल्ला समेत दो अन्य राजकुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर भाई के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसके भाई के पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गए।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते राजकुमार पर जानलेवा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोेपियों के गिरफ्त में आने से मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें