चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित मंडी ग्राउंड के पास से बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हालांकि, पहले हत्या की आशंका जताई जा रही थी लेकिन शरीर पर कोई चोट इत्यादि का निशान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मंडी ग्राउंड के पास एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव की जांच की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।