रोपड़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की एक महिला वकील का शव रोपड़ के पास भाखड़ा नहर से मिला। वकील की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-35 सी की रहने वाली दमयंती के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में महिला वकील की ओर से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। रोपड़ के बहरामपुर गांव के पास भाखड़ा नहर में शव को उतराते देखकर गोताखोरों ने देखा। इसके बाद शव को दो किलोमीटर दूर नहर से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय सड़क सुरक्षा बल के एक कर्मचारी ने नहर में कूदकर महिला को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।