फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नहर में छलांग लगाने वाले ASI की हरियाणा में मिली लाश, एसएचओ और मुंशी से था परेशान

Thu, 14 Dec 2023 12:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उसे परेशान करते थे। उसे वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है।
विज्ञापन
एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की लाश हरियाणा के फतेहाबाद में नहर से बरामद हुई है। एएसआई ने एसएचओ और मुंशी से परेशान होकर सरहिंद भाखड़ा नहर में छलांग लगाई थी। मृतक की कार भाखड़ा नहर के किनारे मिली थी और पास से एएसआई का एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। इसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर प्रताड़ित करने का आरोप था। दो दिन से लापता एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह सरहिंद जीआरपी सरहिंद में तैनात था। वह गत दिनों ड्यूटी से अपने गांव चरणार्थल स्थित घर नहीं पहुंचा था और सुबह उसकी कार भाखड़ा नहर सरहिंद के पास लावारिस मिली थी। इसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही थी जिसकी लाश बुधवार को बरामद हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए मूलेपुर थाना के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लाश को फतेहगढ़ साहिब लाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मृतक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उसे परेशान करते थे। उसे वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है। इससे पहले रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह कह चुके हैं कि सरहिंद के एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें