फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सुखना लेक के पानी में तैरता मिला पीयू के सफाई कर्मी का शव, परिवार बोला- कई दिनों से परेशान था दीपक

Wed, 02 Oct 2024 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की सुखना लेक के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान डड्डूमाजरा के रहने वाले दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। 
विज्ञापन
सुखना लेक चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की लाइफ लाइन सुखना लेक पर उस समय सनसनी फैल गई जब झील के पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। बुधवार शाम लोग सुखना लेक पर सैर कर रहे थे, तभी एक राहगीर की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान डड्डूमाजरा के रहने वाले दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। 

बुधवार शाम करीब 6 बजे लेक पर सैर कर रहे लोगों ने पानी में एक शव को तैरता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुखना लेक चौकी के इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया जिन्होंने शव को पानी से बाहर निकाला।

दीपक के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। मंगलवार रात करीब 10 बजे दीपक घर से निकला और जल्द लौटने की बात कहकर चला गया, लेकिन फिर वापस नहीं आया। पुलिस ने इस मामले में दीपक के परिवार को सूचित कर शव को सेक्टर-16 के शवगृह में रखवा दिया है। जिसका कल पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को पता चलेगा। प्राथमिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें