फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोहाली में 10 जून से दे दनादन... आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी होंगे एक्शन में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) 10 जून से मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी-20 कप सीजन 2 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उद्घाटन समारोह में पंजाबी गायक और अभिनेता गुरदास मान प्रस्तुति देंगे। आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा, नेहल वढेरा सहित कई स्टार एक्शन में नजर आएंगे। बीसीसीआई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले दिनों अच्छा प्रदर्शन करने वाले पंजाब के क्रिकेटर अन्य घरेलू खिलाड़ियों के साथ विजेता ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली छह टीमों का हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का समापन 27 जून को आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में फ्लड-लाइट में होगा। शनिवार को जर्सी रिलीज होगी। चौकों-छक्कों से दर्शकों का होगा भरपूर मनोरंजन
विज्ञापन

पीसीए के उपाध्यक्ष पीएमएस बांगा ने कहा कि क्रिकेट प्रशंसकों को टूर्नामेंट में चौकों-छक्कों से भरपूर मनोरंजन होगा। खिलाड़ी इस मंच से आने वाले सीजन के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। 10 जून को पहला मुकाबला जेके सुपर स्ट्राइकर्स और इंटरसॉफ्ट टाइटंस के बीच होगा। इसी दिन शाम को बीएलवी ब्लास्टर्स और रॉयल फैंटम्स के बीच दूसरा मैच होगा। पीसीए के संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने कहा कि पिछले सीजन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पंजाब की टीम ने अपना पहला सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी जीता, उसे शेर-ए-पंजाब टी 20 कप के अनुभव से बहुत कुछ हासिल हुआ। कुछ क्रिकेटर आईपीएल टीमों में भी जगह बनाने में सफल रहे। बीएलवी ब्लास्टर्स ने पहला शेर-ए-पंजाब टी20 कप जीता था।
बॉक्स
सिद्धार्थ कौल यूके से लौटेंगे घर
पिछले सीजन में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल भी पीसीए की टी-20 लीग में खेलेंगे। वे इंग्लिश काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड में थे। उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेला और तीन मैचों और छह पारियों में 13 विकेट लिए। पूर्व आईपीएल खिलाड़ी और पंजाब के मुख्य गेंदबाज कौल ने कहा कि अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों की तालियों के बीच खेलना हमेशा से ही अच्छा लगता है। यह युवाओं के लिए अवसर को भुनाने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का शानदार मौका है। पिछले सीजन में छोटे जिलों के कई खिलाड़ियों को भाग लेते और अपनी छाप छोड़ते देखा हैं। इंटरसॉफ्ट टाइटंस टीम के लिए खेलने वाले कौल ने कहा कि खिलाड़ियों को शेर-ए-पंजाब कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और पंजाब की टीमों, आईपीएल टीमों और भारत की टीमों के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत करनी चाहिए। जो खिलाड़ी पंजाब की टीमों में वापसी करना चाहते हैं, उन्हें भी हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

टीमों की कमान संभाल रहे आईपीएल स्टार

हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने वाले आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में एक्शन में नजर आएंगे। वे एग्रीनाइट्स किंग्स टीम का नेतृत्व करेंगे। ट्राइडेंट स्टैलियंस का नेतृत्व आईपीएल स्टार नेहल वढेरा करेंगे। उन्होंने मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेला है। एमआई टीम में रहते हुए सुर्खियों में आए 24 वर्षीय नमनधीर बीएलवी ब्लास्टर्स की कप्तानी करेंगे। विश्वनाथ सिंह इंटर सॉफ्ट टाइटंस की कप्तानी, अनमोल प्रीत सिंह रॉयल फैंटम्स की कप्तानी और सनवीर सिंह जेके सुपर स्ट्राइकर्स टीम की कप्तानी करेंगे। प्रत्येक टीम को 10 जून से 24 जून के बीच डबल राउंड-रॉबिन लीग चरण प्रारूप में दो बार एक-दूसरे का सामना करना है। मैच टी-20 सेटअप में खेले जाएंगे और लीग चरण के प्रत्येक मैच के दिन डबल-हेडर निर्धारित किए गए हैं।

25 को सेमीफाइनल और 27 को होगा फाइनल
लीग चरण की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। मैच 25 जून को आयोजित किया जाएगा। 27 जून को फाइनल खेला जाएगा। फाइनल के लिए 28 जून का आरक्षित दिन आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर होगा प्रसारण

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप 2024 सीजन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें