फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुष्पक सोसाइटी में पेड़ों की कटाई पर डीडीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49 बी स्थित पुष्पक सोसाइटी में अज्ञात लोगों की ओर से पेड़ों की अवैध कटाई और छंटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोसाइटी प्रबंधन ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाना में डीडीआर दर्ज कराई है। प्रशासन के मुताबिक शहर में पेड़ों की अनधिकृत कटाई व छंटाई पूरी तरह प्रतिबंधित है और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम व प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें घर या आसपास पेड़ों की छंटाई या कटाई की आवश्यकता हो तो वे egov.chandigarhsmartcity.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन मिलने के बाद ट्री फेलिंग कमेटी निरीक्षण कर अनुशंसा भेजेगी और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद ही किसी तरह की कटाई संभव होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें