फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलिंटियर्स की मास्टर लिस्ट बनाने में जुटा डीसी ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने उन वालंटियर्स की मास्टर लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए बुलाया जा सकेगा। डिप्टी कमिश्नर यूटी ने यह लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। लिस्ट तैयार करने के लिए पीसीएस सौरभ कुमार अरोड़ा को नोडल ऑफिसर तैनात किया गया है। इच्छुक एनजीओ या संगठन वालंटियर के लिए सौरभ कुमार से लैंडलाइन नंबर 0172-2701900 पर संपर्क व अपने आप को रजिस्टर करा सकते हैं। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने साफ किया है कि वह किसी तरह का क्राउड नहीं इकट्ठा करना चाहते हैं। क्योंकि उनके पास अभी पर्याप्त मैन पावर है। रजिस्टर करने के बाद सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही एनजीओ से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें