फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीसी ने ट्रैक्टर चलाकर धान की सीधी बिजाई के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। किसानों में धान की सीधी बिजाई को प्रोत्साहित करने के लिए डीसी मोहाली आशिका जैन ने स्वयं गांव जवाहरपुर में किसान अवतार सिंह के खेत में जाकर बीज वितरण किया और ट्रैक्टर चलाया। इस मौके पर अतिरिक्त डीसी (ग्रामीण विकास) अमित बैंबी व डेराबस्सी एसडीएम हिमांशु गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एसएएस नगर के किसानों को प्राकृतिक संसाधन जल बचाने के लिए धान की सीधी बिजाई के प्रति जागरूक करने के अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। जिले में लगभग 75 हजार एकड़ भूमि धान के अधीन है, अगर हम पिछले वर्ष की तुलना में सीधी बुआई के तहत क्षेत्र को दोगुना कर दें तो हम भूमि की सेहत में सुधार कर सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी गुरबचन सिंह ने बताया कि कद्दू खोदने से जो सख्त परत बनती है वह पानी को जमीन में नहीं जाने देती, वह पानी वाष्पीकरण के जरिए खतरनाक गैसों में बदल जाता है और मौसम को प्रदूषित करता है। सीधी बुआई को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के किसान अवतार सिंह, कमलजीत सिंह, मलकीत सिंह, बलबीर सिंह, अजीत सिंह पंच, टोनी पंच व डाॅ. हरसंगीत सिंह, डॉ. दानिश कुमार एडीओ, सुखजीत कौर, मनजीत सिंह, गुलशन कुमार, बीडीपीओ व तहसीलदार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें