फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू बैकफुट पर.. तिथि बढ़ाई, अब जनवरी और फरवरी में फीस जमा कर सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी को आखिरकार फीस की दूसरी किश्त जमा करने के लिए तिथि बढ़ानी पड़ी। अब स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थी जनवरी व फरवरी में फीस जमा कर सकेंगे। इससे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पीयू ने चार माह पहले विद्यार्थियों को आश्वासन दिया था कि वह फीस किश्तों में जमा कर सकते हैं। इस पर विद्यार्थी राजी हो गए थे। नवंबर में स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। फीस की पहली किश्त जमा की थी कि दूसरी किश्त जमा करने का नोटिस भी निकाल दिया गया। इसका विरोध छात्र संगठनों ने किया। एनएसयूआई, अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन ने इसको लेकर ज्ञापन दिए। छात्रों का दबाव पड़ा तो पीयू को बैकफुट पर आना पड़ा। परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी 27 फरवरी तक व स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी 31 जनवरी तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके आदेश जारी हो गए हैं। एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा कहते हैं कि पीयू को ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए कि छात्रों को प्रदर्शन करने की नौबत आए। नियमों के मुताबिक काम होने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें