मोहाली। ‘हर शुक्रवार, डेंगू ते वार’ के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने गांव सोहाना में घर-घर जाकर चेकिंग की। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने दौरे में अलग-अलग इलाकों में कई घरों की चेकिंग की। इस दौरान मच्छरों के लारवा के हॉटस्पॉट जैसे कूलर, रेफ्रिजरेटर के नीचे ट्रे, खुले बर्तन, नालियां आदि में लारवा पाया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य में डेंगू के मामले कम होने लगे हैं लेकिन फिर भी लोगों को कम से कम नवंबर तक सतर्क रहने की जरूरत है। वह अपने आस-पास पानी न भरने देने से इस घातक बीमारी से आसानी से बच सकते हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं बल्कि जागरूक करना है लेकिन इसके बावजूद उल्लंघन करने वालों के बार-बार चालान काटे जा रहे हैं। अब तक स्वास्थ्य टीमों ने लारवा मिलने पर कम से कम आठ हजार चालान किए जा चुके हैं।