फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो पहुंचे कलाग्राम

Wed, 14 Oct 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कलाग्राम में मंगलवार से डांडिया उत्सव का आगाज होगा। इसमें गुजरात के 20 डांडिया एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे। शाम पांच बजे से मेले का लुत्फ भी आप उठा सकते हैं। 13 से 22 अक्तूबर तक शाम सात से साढ़े दस बजे तक डांडिया का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


एनजेडसीसी (नार्थ जोन कल्चरल  सेंटर ) की ओर से आयोजित इस उत्सव में डेली पांच कपल चुने जाएंगे। इस दौरान बेस्ट चार प्रतिभागियों को एक गिफ्ट दिया जाएगा। 50  प्रतिभागियों के बीच दशहरे के दिन फाइनल मुकाबला होगा।

इसमें चयनित प्रतिभागियों में पहला पुरस्कार प्राप्त करने वाले कपल को जयपुर के बेस्ट होटल में दो दिन व तीन रात बीताने का मौका मिलेगा।

वहीं दूसरा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कपल को मनाली, तीसरा पुरस्कार विजेता कपल को कसौली व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को चंडीगढ़ के बेस्ट होटल में लंच व डिनर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें