कलाग्राम में मंगलवार से डांडिया उत्सव का आगाज होगा। इसमें गुजरात के 20 डांडिया एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे। शाम पांच बजे से मेले का लुत्फ भी आप उठा सकते हैं। 13 से 22 अक्तूबर तक शाम सात से साढ़े दस बजे तक डांडिया का आयोजन किया जाएगा।
एनजेडसीसी (नार्थ जोन कल्चरल सेंटर ) की ओर से आयोजित इस उत्सव में डेली पांच कपल चुने जाएंगे। इस दौरान बेस्ट चार प्रतिभागियों को एक गिफ्ट दिया जाएगा। 50 प्रतिभागियों के बीच दशहरे के दिन फाइनल मुकाबला होगा।
इसमें चयनित प्रतिभागियों में पहला पुरस्कार प्राप्त करने वाले कपल को जयपुर के बेस्ट होटल में दो दिन व तीन रात बीताने का मौका मिलेगा।
वहीं दूसरा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कपल को मनाली, तीसरा पुरस्कार विजेता कपल को कसौली व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को चंडीगढ़ के बेस्ट होटल में लंच व डिनर करने का मौका मिलेगा।