ओकरिज इंटरनेशनल स्कूल की ओर से 23 फरवरी को एक दिवसीय डांस वर्कशाप आयोजित की जाएगी।
वर्कशॉप में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और बासको-सीजर की जोड़ी बच्चों को डांस के गुर सिखाएगी।
स्कूल प्रिंसिपल पी दास ने बताया कि 23 फरवरी को होने वाली वर्कशाप में 3 से 14 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले पाएंगे। वर्कशॉप को दो सेशन में बांटा गया है।
इसमें पहला सेशन 11 से 12.30 बजे व दूसरा सेशन 2 से 3.30 बजे तक चलेगा। वर्कशाप में हिस्सा लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करानी होगी। जो कि बिल्कुल फ्री होगी।
रजिस्ट्रेशन फोन और मेल के जरिए की जा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के टोल फ्री नंबर 1800-200-8171 तय किया है। स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।