फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में विद्यार्थियों को दिखाई नाच डॉक्यूमेंट्री, समाज की सोच पर भी हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में नजरिया कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा की नृत्य करने वाली महिलाओं और गायिकाओं के जीवन पर बनी फिल्मकार कृष्ण राठी की डॉक्यूमेंट्री नाच दिखाई गई। इस आयोजन को अंग्रेजी एवं सांस्कृतिक अध्ययन, समाजशास्त्र और दर्शनशास्त्र विभागों ने मिलकर आयोजित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. जीसू जस्कंवर ने समाज में मौजूद दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर महिलाओं की कला को देखा और सराहा जाता है, वहीं दूसरी ओर उसी कला से जुड़ी महिलाओं को हिंसा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हरियाणा में महिला कलाकारों की हत्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐसे कृत्यों की कड़ी आलोचना की और कहा कि चुप्पी भी अन्याय को बढ़ावा देती है। शोधार्थी मनीषा पुनिया ने पूछा कि जब समाज महिला खिलाड़ियों को सम्मान देता है तो फिर महिला कलाकारों के प्रति असुरक्षा और नफरत क्यों दिखाई देती है।
विज्ञापन

कृष्ण राठी ने उत्तर दिया कि महिला पहलवानों को स्वीकार्यता लंबे संघर्ष और कई पीढ़ियों की मेहनत के बाद मिली है। फिल्मों और सार्वजनिक बहस के बाद ही समाज की सोच में कुछ बदलाव आया। जब तक सामाजिक ढांचा अपनी विरोधाभासी सोच को नहीं पहचानता, तब तक कलाकार महिलाओं की स्थिति नहीं सुधरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें