फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में डांस और फिटनेस मैराथन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 19 जनवरी को डांस और फिटनेस मैराथन ‘फिट इंडिया’ का आयोजन किया जाएगा। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में टिक टॉक स्टार मिस्टर एमएनवी मानव छाबड़ा सेलिब्रेटी गेस्ट होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-34 के पिकाडिली मॉल में एमटीवी फेम आर्टिस्ट दीपेश सेखड़ी और उदिति गोयल ने बताया कि इस मेगा इवेंट का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इस मंच पर डांस और फिटनेस की थीम होगी और प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस इवेंट को कलेक्ट किया गया फंड एनजीओ टू गेदर वी कैन के माध्यम से स्पेशल चिल्ड्रेन को दिया जाएगा। दीपेश सेखड़ी ने बताया कि 90 मिनट की मैराथन में छह साल से ज्यादा आयु वर्ग के बच्चे प्रतिभागिता कर सकते हैं। इस इवेंट के दौरान डांस और फिटनेस का एक पूरा सेशन होगा। इसमें भंगड़ा, जुंबा, एरोबिक्स, सेल्फ डिफेंस, किक बॉक्सिंग, बॉलीवुड फन, योग, ताब्ता और अन्य डांस फार्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान स्पेशल चिल्ड्रेन द्वारा की जाने वाली परफारमेंस खास होगी। इस डांस और फिटनेस एक्टिविटी को सर्टिफाइड ट्रेनर और सेलिब्रेटी द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। इस इवेंट का कोड ट्राइकलर होगा। इसमें विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य प्रतिभागियों को गिफ्ट भी प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर उदिलि गोयल, मनीश भट्ट, पूजा दुरेजा भी मौजूद थीं।
रणविजय सिंगा की मां भी होंगी इसमें
रोडीज फेम एक्टर रणविजय सिंगा की मां बलजीत कौर भी इस इवेंट से जुड़ी हैं। प्रेस वार्ता के दौरान बलजीत कौर ने कहा कि फिटनेस के लिए यह एक बड़ा आयोजन है। उन्होेंने कहा कि ऐसे ही इवेंट्स बड़ा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े स्टार भी बचपन से ऐसे ही इवेंट्स में प्रतिभागिता करते रहे हैं। ऐसे ही मंच उनको एक बड़े मंच पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें