फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: दलित मतदाताओं को नहीं साध पाए क्षेत्रीय दल, राष्ट्रीय पार्टियों के हक में किया मतदान

Thu, 10 Oct 2024 04:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अनुसूचित जाति के 19 प्रतिशत मतदाता हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 17 आरक्षित सीटों में से कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 5, जजपा ने 4 और निर्दलीय ने एक पर जीत हासिल की थी। इस बार चुनाव में जजपा और निर्दलीय का पत्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने क्षेत्रीय पार्टियों को दरकिनार कर राष्ट्रीय पार्टियों के हक में मतदान किया है। दलित मतदाताओं के हकों की पैरोकार होने का दावा करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के साथ गठबंधन करने के बाद भी इनेलो व जजपा दलित मतदाताओं को साधने में नाकाम रही हैं। 

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के आरक्षित चार सीटों पर 2019 में जीत हासिल करने वाली जजपा इस बार शून्य पर आ गई। इस बार आरक्षित सीटों में से 9 पर कांग्रेस और 8 पर भाजपा जीती है। पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा के खाते में 3 और कांग्रेस के खाते में 2 सीटों का इजाफा हुआ है।

राज्य में अनुसूचित जाति के 19 प्रतिशत मतदाता हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 17 आरक्षित सीटों में से कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 5, जजपा ने 4 और निर्दलीय ने एक पर जीत हासिल की थी। इस बार चुनाव में जजपा और निर्दलीय का पत्ता साफ हो गया। भाजपा ने कांग्रेस की 3 और एक निर्दलीय मिलाकर कुल आठ सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस ने जजपा की 4 और भाजपा की 1 सीट पर कब्जा जमाते हुए कुल नौ सीटें जीती हैं।

कांग्रेस ने जीती सींटें 

मुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा चौधरी, साढौरा से कांग्रेस की रेणु बाला, शाहाबाद से कांग्रेस के रामकरण, गुहला-चीका से कांग्रेस के देवेंद्र हंस, रतिया से कांग्रेस के जरनैल सिंह, कालांवाली से कांग्रेस के शिशपाल केहरवाला, उकलाना से कांग्रेस के नरेश सेलवाल, कलानौर से कांग्रेस की शकुंतला खटक और झज्जर से कांग्रेस की गीता भुक्कल जीती हैं।

भाजपा ने जीती सींटें 

नीलोखेड़ी से भाजपा, इसराना से भाजपा के कृष्ण लाल पंवार, खरखौदा से भाजपा के पवन खरखौदा, नरवाना से भाजपा के कृष्ण कुमार, बवानीखेड़ा से भाजपा के कपूर सिंह, बावल से भाजपा के डॉ. कृष्ण कुमार, पटौदी से भाजपा की बिमला चौधरी और होडल से भाजपा के हरिंदर सिंह जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें