फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सिलेंडर फटने से टूटी रसोई की दीवार, 8 साल की बच्ची झुलसी

Mon, 02 Dec 2019 06:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सिलेंडर फटने के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालंधर की टांडा रोड स्थित एक मकान में सिलेंडर फटने से एक 8 साल की बच्ची झुलस गई। सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और लाखों का सामान जल गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि रसोई घर की दीवार तक टूट गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


इस बारे में घर के मालिक लक्की पुत्र सुभाष चंदर ने कहा कि उनका फाइबर शीट का कारोबार है। वह सोमवार को सुबह अपने दुकान में थे तभी पड़ोसी का फोन आया कि घर में धमाका हुआ है। वह तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि घर में आग लगी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि धमाके में घायल बच्ची कोमल को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें