फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: खराब साइकिल ट्रैक पर सख्त हुए प्रशासन, जेई सस्पेंड, एसडीई को शोकॉज नोटिस जारी

Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लोगों की सुविधा के लिए शहर के साइकिल ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। बीते महीनों में हुई बारिश, लीकेज व अन्य कारणों से खराब हुए करीब 52 किमी के ट्रैक की पहचान की गई है, जिसमें से 17 किमी को अब तक ठीक भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के कई इलाकों में साइकिल ट्रैक की हालत खराब है। अब इसकी गाज इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर गिरनी शुरू हो गई है। यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने जेई त्रिलोचन सिंह को सस्पेंड कर दिया है और संबंधित एरिया के एसडीई को शोकॉज नोटिस जारी किया है। उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी चेताया है कि वह अपने काम में लापरवाही न बरतें और अपने इलाके के साइकिल ट्रैक को ठीक रखें।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए शहर के साइकिल ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। बीते महीनों में हुई बारिश, लीकेज व अन्य कारणों से खराब हुए करीब 52 किमी के ट्रैक की पहचान की गई है, जिसमें से 17 किमी को अब तक ठीक भी किया जा चुका है। अन्य को ठीक करने का काम चल रहा है। ये काम करीब एक महीने में पूरा हो जाएगा। इस पर करीब 3.80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

उन्होंने बताया कि साइकिल ट्रैक को ठीक रखने के लिए पूरे शहर में सर्वे कराया गया था। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने खुद कुछ इलाकों में जाकर साइकिल ट्रैक की हालत को देखा। इसी दौरान उन्होंने पाया कि जेई त्रिलोचन सिंह के इलाके में आने वाले साइकिल ट्रैक की हालत बहुत खस्ता थी। इसके बाद ही उन्होंने संबंधित जेई को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इलाके के एसडीई को शोकॉज नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें