अभी यहां बने हैं डॉकिंग स्टेशन
- सेक्टर 1 - रॉक गार्डन, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के प्रवेश द्वार के पास और पंजाब सिविल सचिवालय पैंट्री के पास
- सेक्टर 12 - पीजीआई
- सेक्टर 17- आईएसबीटी, नीलम सिनेमा, नगर निगम दफतर के पास, आहूजा के पास, एचडीएफसी बैंक के पास, टीडीआई मॉल के पास, जिमखाना के पास, आरबीआई के सामने
- सेक्टर 34 - गुरुद्वारे के पास
- सेक्टर 35- मार्केट के पास, बंग भवन के पास और लॉर्ड ऑफ पार्टीज के पास
- सेक्टर 43 - आईएसबीटी, होटल अमारा के पास
- सेक्टर 22 - अरोमा के पास, रिक्शा स्टैंड व बस क्यू शेल्टर के पास, होटल पिकाडली के पास, एससीओ नंबर 2422 के पास, सरकारी पशु अस्पताल के पास
- सेक्टर 16- शांतिकुंज पार्किंग
दोस्तों के साथ बीते शनिवार को सुखना लेक पर गए थे। कुछ दोस्तों के पास साइकिल थी। हम लोगों ने सोचा साइकिल स्टैंड से एक साइकिल ले लेंगे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी हमें साइकिल नहीं मिली। -सौरभ जैन, सेक्टर-19
रविवार को बच्चों के साथ सेक्टर-22 मार्केट गया था। वहां से बच्चे घर चले गए। फिर मैंने सोचा साइकिल लेकर अपनी दुकान पर चला जाऊं, लेकिन एक घंटे तक इंतजार के बाद भी मुझे साइकिल नहीं मिली। -पुनीत कुमार, सेक्टर-22
लोगों की रुचि देखकर काफी अच्छा लग रहा है। हमारा अगला लक्ष्य जल्द से जल्द 1250 साइकिलें लाने का है क्योंकि मांग के अनुसार पर्याप्त साइकिल उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लोगों का रुझान देखकर अब इस योजना को जल्द पूरा का करने का हौसला मिला है। -केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड