फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर कैफे बंद.. ऑनलाइन टेंडर पर मंडराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तरबूज व नारियल की साइट के लिए ई टेंडर करने वाले लोगों के सामने कर्फ्यू ने समस्या पैदा कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर शहर के साइबर कैफे बंद हैं। वहीं, साइटों के लिए 9 मई तक आवेदन करना है। ऐसे में लोगों ने साइटों के आवेदन के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

निगम ने नारियल व तरबूज की 23 साइटों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 14 साइटों के लिए एक ही व्यक्ति ने आवेदन कर दिया था। तीन साइडों के लिए एक व्यक्ति ने और अन्य साइटों के लिए एक-एक व्यक्ति ने आवेदन कर दिया था। प्रक्रिया में कोई प्रतियोगिता नहीं होती देख प्रक्रिया को फिर से करने का निर्णय किया गया है। नए विज्ञापन के हिसाब से 9 मई तक लोगों को आवेदन करना था, लेकिन कर्फ्यू के कारण इस प्रक्रिया को करना संभव नहीं है। ऐसे में निगम को भी विचार करना होगा।
ज्ञात हो कि शहर में नारियल व तरबूज की 37 साइटें थीं। पिछले साल विवाद के बाद निगम ने इन साइटों का सर्वे कराया, जिसमें केवल 23 साइटें ही ठीक मिलीं। अब इन साइटों के लिए निगम टेंडर करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें