फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से लाया 1.80 किलो सोना पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दुबई से आई उड़ान में सीट के नीचे छिपाया 1.80 किलोग्राम सोना पकड़ा है। लुधियाना के सीमा शुल्क आयुक्त वृंदाबा गोहिल ने बताया कि सी-आकार के ब्रैकेट के रूप में 99.49 प्रतिशत शुद्धता वाला 1.80 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुबई से आई इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई-56 में कस्टम विभाग के अधिकारियों को जांच करते समय एक सी-आकार का ब्रैकेट मिला, जिस पर काले रंग का प्लास्टिक चढ़ाया गया था, जो एक यात्री की सीट के नीचे काले रंग के वेल्क्रो स्ट्रैप की मदद से चिपकाया गया था। यह फ्लाइट शाम 4.20 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची थी। 1.80 किलोग्राम सोने का बाजार मूल्य 91,39,253 रुपये बताया जा रहा है। सोने को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त किया गया है।
सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोने की तस्करी के बारे में जानकारी मिली थी और सीट की जांच करने पर बरामद कर लिया गया। वहीं, सीट पर बैठे यात्री से पूछताछ की गई लेकिन उसे सोने के बारे में जानकारी नहीं थी। बता दें कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इससे पहले भी कई बार दुबई से तस्करी कर लाए गए सोने को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें