फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएम के दौरे से पहले सीटों को लेकर बढ़ी उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले समारोह में बैठने की व्यवस्था को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा व्यापार, उद्योग, खेल और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। अधिकांश आमंत्रितों को ब्लॉकवार पास जारी किए गए हैं, लेकिन कई लोग मंच के सामने की कतार में स्थान मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह ने कहा कि पीएम के चंडीगढ़ दौरे के दौरान सिटी को की नई सौगात मिलेंगी जो कि शहर को नई ऊर्जा देंगी। क्राफेड के चेयरमैन हितेश पुरी ने कहा कि शहर में पीएम का आने से कई व्यवस्थाएं बेहतर हुईं हैं। यह दौरा सिटी के लिए काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें