चंडीगढ़। सेक्टर-49 निवासी बलजिदंर सिंह को बुधवार को वेरका के दही के टेट्रा पैक में प्लास्टिक का टुकड़ा मिला। उन्होंने बताया अपने साढ़े साल के बच्चे की जिद पर वह दही लेने गए थे। घर आकर पैक खोला तो सही की सतह ही प्लास्टिक का पारदर्शी टुकड़ा था। उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर इसकी शिकायत करने के लिए फोन किया, लेकिन कस्टमर केयर ने उन्हें संपर्क करने का हवाला देकर पूरा दिन इंतजार कराया और बाद में कंपनी से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद बलजिंदर ने वेरका की कस्टमर केयर की ईमेल आईडी पर घटना के बारे में बताया, पर इस पर भी कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने संपर्क न करने अपनी लापरवाही का बखान किया है। बलजिंदर ने चिंता जताई कि जानी-मानी कंपनी होने के बावजूद उपभोक्ता की सुरक्षा और स्वास्थ्य का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अगर गलती से उनका बच्चा प्लास्टिक खा लेता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता।