फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर पिस्टल के साथ आरोपी को दबोचने पर 6 पुलिसकर्मी सम्मनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते मंगलवार को मटौर बैरियर से स्विफ्ट कार में मोबाइल पर बात करते चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले अमनदीप सिंह को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार करवाने वाले 6 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को डीआइजी ओमवीर बिश्नोई ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। इनमें हेड कांस्टेबल हरभजन सिंह, कांस्टेबल प्रदीप, वालिंटियर सतनाम, हेड कांस्टेबल हरमीत सिंह, कांस्टेबल जतिंदर और कांस्टेबल प्रमोद शामिल हैं। इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक हरजीत कौर और डीएसपी क्राइम ब्रांच व हेड क्वार्टर राजीव अंबस्ता भी मौजूद रहे। वहीं सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह को जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें