मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एनआईआरएफ (निरफ) रैंकिंग-2023 में भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में 27वीं रैंक हासिल की। वहीं, एनआईआरएफ रैंकिंग-2022 में आर्किटेक्चर में 19वीं रैंक से इस साल आर्किटेक्चर में 15वीं रैंक पर पहुंच गई है। यूनिवर्सिटी पिछले साल फार्मेसी में 37वीं रैंक से तीन स्थानों की बढ़त लेते हुए इस साल 34वीं रैंक पर आ गई है। मैनेजमेंट में यूनिवर्सिटी को 36वां और इंजीनियरिंग में 38वां स्थान मिला है जबकि 2022 में संबंधित विषयों में 40वें और 45वें स्थान पर रखा गया था। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि एनआईआरएफ रैंकिंग में सुधार फैकल्टी, छात्रों और शोधकर्ताओं की लगातार अकादमिक उत्कृष्टता का परिणाम है। देश के शीर्ष उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थान पाना चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लिए सम्मान की बात है। संवाद